Food - Article

img
Food

सूखे सेब के गुणकारी फायदे

सेब में छुपा सेहत का खज़ाना यह तो आप सभी जानते है, आज हम आपको बताएंगे सूखे सेब को खाने से भी होगा बेहद लाभ। आपने अक्सर प्रसाद में या ड्राई फ्रूट्स की शॉप पर सूखे सेब बिकते हुए देखा होगा कुछ को यह ज्ञान होगा और कुछ को नहीं यह आम सा दिखने वाला सुखा सेब सेहत के लिए है बेहद खास। 

सूखे सेब में पाया जाने वाले तत्व: 

वसा रहित सूखे सेब में आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन ए विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। जो शरीर को बेहद मजबूती प्रदान करता हैं। साथ ही आपको अंदुरूनी शक्ति भी देता हैं।

सेहत से जुड़े फ़ायदे:

सूखे सेब से जुड़े अनेक फायदे है जो आपके शरीर का ख्याल रखते हैं और हर कमी को दूर करते हैं। 

  • शरीर में आयरन फास्फोरस की कमी को दूर करता हैं।
  • पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं। 
  • दांतों को मजबूती प्रदान करता हैं। 
  • आखों को रोशनी बढ़ाने में सहायक है। 
  • मेमोरी बढ़ाने और मस्तिस्क का विकास करने में सहायक होता हैं।
  • खून की कमी नहीं होने देता हैं।
  • शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता हैं।
  • वजन को बढ़ने से रोकता हैं। 
  • वसा न होने से यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। 
  • शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को सही करता हैं। 
  • मसूड़ों की सड़न और दुर्गंध को दूर करता हैं।
  • दिमाग को स्वस्थ रखता हैं।
  • शरीर को फुर्तीला बनाने में सहायक होता हैं।
  • त्वचा में निखार लाता हैं। 
  • एसिडिटी में राहत देता है।
  • पेट में होने वाली जलन को शांत करता हैं।

सूखे सेब की तासीर ठंडी होती हैं। जो आपके शरीर में होने वाली गर्मी को भी शांत करता हैं। इसका उपयोग आप मीठा बनाने में भी कर सकते हैं। जैसे की पैन केक , एप्पल पाई इत्यादि। 

आप इन सूखे सेब को लंबे समय तक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकती हैं। बस ध्यान रखे इन्हे धूप में अच्छे से सुखा दे ताकि इनका पानी मर जाए वरना इनमे कीड़े लग सकते हैं। 

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor