Fashion And Beauty - Article

img
Fashion And Beauty

जानिए इस करवाचौथ पर किस राशि के अनुसार कौन से रंग के कपड़े पहने।

महिलाओं द्वारा किए जाने वाले सभी व्रतों में से करवाचौथ का व्रत सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह व्रत भावनात्मक रूप से पति पत्नी को एक दूसरे के करीब लाता हैं। साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी हर स्त्री अपने पति की लंबी उमर की कामना करते हुए निर्जला व्रत करती हैं। 

करवाचौथ व्रत:

करवाचौथ व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृषण पक्ष की चतुर्थी करवाचौथ मनाया जाता हैं। दिन भर निर्जला उपवास करके रात्रि में चांद को देखकर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। 

करवाचौथ का मूहर्त:

इस वर्ष ,2022 को करवाचौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 

इस करवाचौथ पर जाने अपनी राशि के अनुसार वस्त्रों का रंग: 

महिलाओं के लिए सजना संवरना बहुत ही मायने रखता हैं। सजने संवरने का महत्व तब और बढ़ जाता है जब आपको किसी विशेष त्यौहार के लिए सजना हो। आपकी उत्सुकता , आपकी आंतरिक भावना आपके चेहरे के निखार को बेशक बढ़ा देती हैं।

रंग रूप के सही चुनाव के साथ यदि आपको वस्त्रों का सही ज्ञान हो जाए वो भी राशि की अनुसार जो आपके भाग्योदय के लिए सहायक हो तो व्रत का मजा दो गुना हो जाता हैं तो आइए जानते है राशि के अनुसार आपके वस्त्र ।

मेष राशि: 

मेष राशि वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह मंगल होता हैं। जैसा की आप जानते है मंगल का सीधा संबंध लाल रंग से होता हैं। इसलिए मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी, सूट या लंहगे का चयन करना चाहिए साथ ही लाल चूड़ियां धारण करे। 

वृषभ राशि: 

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इस राशि की महिलाओं को सिल्वर या चमकदार वस्त्रों का चयन करना चाहिए इस करवाचौथ पर। साथ ही आपको सिल्वर कलर बेस्ड चूड़ियां भी पहननी चाहिए। 

मिथुन राशि: 

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध हैं। जिसका सीधा संबंध हरे रंग से होता हैं। इसलिए मिथुन राशि की महिलाएं आप कोशिश करे की करवाचौथ के दिन हरे रंग के कपड़े पहने और साथ में हरी चूड़ियां धारण करें। 

कर्क राशि: 

कर्क राशि का स्वामी है चंद्रमा। अर्थात शीतल , शांत , सफेद। इसलिए आप हो सके तो क्रीम रंग की साड़ी पहने या व्हाइट साड़ी रेड या महरून बॉर्डर की पहने , आप ऑफ व्हाइट साड़ी भी पहन सकती हैं ऐसा करने से आपके और आपके पति के मध्य आपसी संबंध मजबूत होंगे। 

सिंह राशि: 

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसलिए आप इस करवाचौथ लाल या ऑरेंज लुक को फॉलो करे ये आपकी सुंदरता बढाने के साथ ही किस्मत के दरवाजे भी खोलेगा। 

कन्या राशि: 

इस राशि की महिलाओं का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए इस राशि की महिलाएं करवाचौथ पर हरा या गोल्डन रंग के वस्त्रों को धारण करे साथ ही हरी चूड़ियां पहने। 

तुला राशि: 

तुला राशि की महिलाओं का स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इस राशि की महिलाएं अगर लाल या मैरून वस्त्र धारण करे तो यह अति उत्तम रहेगा। 

वृश्चिक राशि: 

इस स्वामी का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए आप लाल ,मैरून या सिंदूरी रंग की साड़ी या लहंगे को धारण करे। इससे आपका आने वाला वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। 

धनु राशि: 

इस राशि की महिलाओं का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। जिसका सीधा संबंध होता है पीले रंग से, इसलिए धनु राशि की महिलाओं को करवाचौथ के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। 

मकर राशि: 

मकर राशि वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह शनि होता हैं। हालाकि आप काले वस्त्रों का प्रयोग पूजा , व्रत में नहीं करते हैं इसलिए कोशिश करे गहरे नीले रंग के वस्त्र धारण करे। 

कुंभ राशि: 

कुंभ राशि की महिलाओं का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि की महिलाओं को सिल्वर रंग के वस्त्र और चूड़ियों का प्रयोग करना चाहिए। 

मीन राशि: 

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। जिसका सीधा संबंध पीले या सुनहरे रंग से हैं। इसलिए ऐसी राशि की महिलाओं को पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। 

Write Your Comments

Subscribe To Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor