घर में बर्थडे पार्टी हो या किट्टी पार्टी अब घर ही बनाए बाजार जैसी कचौड़ी। घर की बनी कचौड़ी को आप छोले या आलू टमाटर की सब्जी के साथ मजे से खाए।

www.pratibha.live | Image : Instagram

कचौड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी वो इस प्रकार हैं। 

सामग्री: आटा, सूजी , घी , तलने का तेल , अजवाइन ,नमक और कस्तूरी मेथी।

www.pratibha.live | Image : Instagram

कचौड़ी बनाने की विधि

सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा ले। अब इसमें सूजी मिलाए। ध्यान रखे तीन हिस्सा आटा और एक हिस्सा सूजी ले। अब कचौड़ी को खस्ता बनाने के लिए चार से पांच चम्मच देसी घी डालें।

www.pratibha.live | Image : Instagram

देसी घी डालने के बाद अब इसमें हल्का सा नमक डाले। नमक डालने से कचौड़ी में स्वाद के साथ साथ करारापन भी आता हैं।

www.pratibha.live | Image : Instagram

इन सब सामग्रियों को मिलाने के बाद अब अच्छी खुशबू के लिए हाथ से मसल के अजवाइन और कस्तूरी मेथी डालें अब आप आटे को अच्छे से गूंथ लें।

www.pratibha.live | Image : Instagram

अब आपका आटा एक दम तैयार है । दस मिनट के लिए इसे ढक के रख दे। इसके बाद आप आटे की लोई बना कर बेलें।

www.pratibha.live | Image : Instagram

अब आप गैस पर कढ़ाई चढ़ाए और तलने के लिए उसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए कचौड़ियों को तल ले। अब आप मजे से इन खस्ती कचौड़ियों को एंजॉय करे।

www.pratibha.live | Image : Instagram
Read More